लंदन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रेक्सिट वार्ता पर यूरोपीय संघ के देशों के वीटो के खतरे को खारिज करते हुए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने घोषणा की कि 27 देश हमारे साथ करार पर हस्ताक्षर करेंगे।
गार्जियन की रपट के मुताबिक, प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि अन्य देश ब्रिटेन के साथ समझौते को स्वीकार करेंगे। मे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फायको ने कहा कि मध्य यूरोप के चार देश अपने नागरिकों के ब्रिटेन में काम करने के अधिकार को फिर से हासिल हो जाने तक बातचीत रोके रखने को इच्छुक हैं।
रॉबर्ट फायको ने पिछले हफ्ते कहा था कि स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य और हंगरी बातचीत के दौरान कोई समझौता नहीं करेंगे और “जब तक हमलोग इसकी गारंटी नहीं महसूस कर लेंगे कि ये लोग बराबर हैं तब तक हमलोग वीटो की व्यवस्था के लिए तैयार हैं।”
हालांकि मे ने ऐसी चेतावना को तब खारिज कर दिया, जब उनसे पूछा गया कि क्या अन्य सभी सदस्यों के साथ ब्रेक्सिट और व्यापार वार्ता के साथ समझौता कर पाना वास्तव में संभव है?
मे ने सोमवार रात जोर देकर कहा, “हमारे साथ करार पर 27 हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग उनके साथ बातचीत करेंगे और हम लोग ब्रिटेन के लिए जो चाहते हैं उसे लेकर महत्वाकांक्षी हैं। ब्रिटेन के लिए एक अच्छा समझौता और सदस्य देशों के लिए भी अच्छा होगा, क्योंकि मैं अच्छे व्यापारिक समझौते में विश्वास करती हूं और मैंने कहा है कि मैं चाहती हूं कि मुक्त व्यापार के मामले में ब्रिटेन एक वैश्विक अगुआ हो।”
हालांकि व्यापार वार्ता से मूल ब्रेक्सिट वार्ता अलग है और यूरोपीय देशों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ब्रिटेन यदि एकल बाजार के रूप में यूरोप तक पहुंच बनाना चाहता है तो उसे कुछ हद तक मुक्त गतिविधि के लिए करार पर हस्ताक्षर करना होगा।
मे ने कहा कि बातचीत की प्राथमिकता में मुक्त गतिविधि पर नियंत्रण अनिवार्य रूप से रहेगा, लेकिन यूरोपीय संघ के नागरिक बेहतर शर्तो पर काम और यात्रा कर पाएंगे।
मे ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में चल रहे 71वें सत्र की बैठक में भाग लेने रवाना होने से पहले की।
dharmpath.com dharmpath