बैडमिंटन : जापान ओपन के पहले ही दौर में कश्यप से भिड़ेंगे श्रीकांत

टोक्यो, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दोनों शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और किदांबी श्रीकांत बुधवार से शुरू हो रहे योनेक्स जापान ओपन के पहले ही दौर में आमने-सामनेहोंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप मंगलवार को हुए दो क्वालिफाइंग मैच जीतकर मुख्य दौर में पहुंचे, हालांकि मुख्य दौर में उन्हें हमवतन श्रीकांत के खिलाफ ही उतरना ही होगा।

कश्यप ने मंगलवार को पहले क्वालिफाइंग में आस्ट्रिया के डेविड ओबर्नोस्टेरर और दूसरे क्वालिफाइंग मैच में चौथे वरीय डेनमार्क के एंडर्स एंटोसेन को हराया।

ओबर्नोस्टेरर रिटार्यड हर्ट होकर बीच मैच में ही छोड़कर हट गए। हालांकि ओबर्नोस्टेरर जब हटे तब कश्यप ने 11-3 से बढ़त ले रखी थी। वहीं दूसरे मैच में कश्यप ने डेनमार्क के प्रतिद्वंद्वी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हराया और मुख्य दौर में प्रवेश किया।

जापान ओपन के पुरुष एकल वर्ग में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में बी. साई प्रणीत, अजय जयराम और एच. एस. प्रनॉय शामिल हैं। रियो ओलम्पिक में सेमीफाइनल तक पहुंचे श्रीकांत को टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता दी गई है।

साई प्रणीत बुधवार को हांगकांग के आंग का लोंग आंगुस के खिलाफ, जबकि जयराम इंडोनेशिया के सोनी ड्वी कुंकोरो के खिलाफ और प्रनॉय मलेशिया के ईश्कंदर जुल्कारनैन जैनुद्दीन के खिलाफ अपने-अपने अभियान का आगाज करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493