नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। दवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया को परेशानी मुक्त बनाने की होड़ में भारत की अग्रणी डिजिटल सुविधाप्रदाता फॉर्मईजी स्थानीय फार्मेसियों को उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने के लिए, अगले छह महीनों में तेजी से अपनी टीम का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी अगले दो सालों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 गुना बढ़ोतरी करेगी।
पिछले वर्ष के अप्रैल में फॉर्मईजी के द्वारा पांच सदस्यीय दल से अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद से, वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 200 हो चुकी है।
फॉर्मईजी के सह संस्थापक धर्मिल सेठ ने कहा, ‘दुनिया में हेल्थकेयर सबसे बड़ी यूटिलिटी वर्टिकल है और भारत में दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी है। तदनुसार, भारत में चिकित्सा की स्थिति से पीड़ित आबादी का स्तर अधिक है। इस प्रकार से, भारत में दवा की खपत का स्तर बहुत अधिक हैं, इतना अधिक जिससे कि दवाएं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मिलकर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5-10 फीसदी का योगदान करती हैं।”
उन्होंने कहा, “दवाओं को खरीदने में ग्राहकों के ई-तरीके की बढ़ती मांग ने फॉर्मईजी के विकास को बढ़ावा देने में मदद की है। यही बढ़ती मांग ने हमें हमारी टीम का विस्तार और बेहतर सेवा करके उपभोक्ता की संतुष्टि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। पिछले एक साल में, ऑनलाइन हेल्थकेयर सेक्टर 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर पाया है और अगले दो साल में 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे पाएगा।”
dharmpath.com dharmpath