कैटरीना अवॉर्ड की हकदार : जूही

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड’ दिए जाने पर की गई अलोचनाओं के बीच दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला उनके बचाव में आई हैं। उन्होंने कहा कि कैटरीना इस पुरस्कार की हकदार हैं।

मुंबई में आयोजित प्रियदर्शनी अकादमी के 32वीं ‘एनिवर्सिरी ग्लोबल अवार्ड्स’ समारोह में सोमवार को दोनों अभिनेत्रियां मौजूद थीं।

इस समारोह में जहां एक ओर कैटरीना को ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड’ से नवाजा गया, वहीं जूही को प्रियदर्शनी अकादमी के 32वीं ‘एनिवर्सिरी ग्लोबल अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड की 48 वर्षीया अभिनेत्री जूही ने मीडिया से कहा, “कैटरीना के पास 10 सुपर-डुपर हिट फिल्में हैं। मुझे लगता है कि वह इस पुरस्कार की हकदार हैं। वह काफी सुंदर और अपने काम के प्रति समर्पित हैं।”

इससे पहले स्वरा भास्कर ने भी इस पुरस्कार के नवाजे जाने पर कैटरीना को सराहा था।

आलोचकों पर तंज कसते हुए ‘निल बटे सन्नाटा’ की अभिनेत्री ने अपने कॉलम में लिखा था, “कैटरीना को चाहे अच्छे कलाकारों की सूची में रखा जा रहा हो या नहीं, लेकिन यह सच है कि वह बेहद परिश्रमी, अनुशासित और मेहनती कलाकार हैं और यह उनके काम में नजर आता है।”

उन्होंने कहा, “किसी भी क्षेत्र का कलाकार चाहता है कि उसके परिश्रम का सम्मान हो।”

कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनुराग बसु की इस फिल्म में रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनेत्री ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि उन्हें अली अब्बास जफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में एक बार फिर जोया के किरदार में देखा जाएगा। यह 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493