जकार्ता, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बाढ़ के कारण गरुत जिले में सैकड़ों लोग विस्थापित हुए, जहां मंगलवार को भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सुतोपो ने एक ट्वीट कर बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 10 था।
सुतोपो ने कहा, सैकड़ों प्रभावित लोगों को सरकारी इमारतों और सैन्य स्टेशनों में ले जाया गया है।
लापता लोगों की खोज के साथ-साथ राहत कार्य भी जारी हैं। इसमें सेना के जवान, पुलिस स्थानीय आपदा एजेंसी और खोज एवं राहत कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं।
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने भारी बारिश के लिए ला नीना प्रभाव को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि इंडोनेशिया में हर साल बरसात के मौसम में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा होता है और यह दिसंबर और फरवरी के बीच अपने चरम पर पहुंच जाता है।
dharmpath.com dharmpath