लॉस एंजेलिस, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका से डिजाइनर बनी विक्टोरिया बेकहम को लगता है कि निजी और पेशेवर जीवन की संतुष्टि का असर उनके काम में भी नजर आता है। वह अच्छा परिवार पाकर खुद को खुशकिस्मत समझती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अपने पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के बच्चों ब्रुकलिन, रोमियो, क्रूज और हार्पर की 42 वर्षीय मां विक्टोरिया कहती हैं कि वह खुश हैं और अपने काम को पसंद करती हैं।
विक्टोरिया ने ‘ग्रैजिया’ पत्रिका से कहा, “मैं बढ़िया परिवार, पसंदीदा काम और जीवन में सब कुछ अच्छा होने से खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं। मेरी खुशी की झलक उनके संग्रह में भी नजर आती है। मैं वास्तव में बेहद खुश हैं।”
dharmpath.com dharmpath