वालेंसिया ने अपने कोच को निकाला

वालेंसिया (स्पेन), 21 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब वालेंसिया ने ला लीगा में चार मुकाबले खेलने के बावजूद एक भी अंक न हासिल कर पाने के कारण अपने कोच पाको आयेस्तारान को निष्कासित कर दिया।

क्लब के निदेशक बोर्ड ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

क्लब की वेबसाइट पर जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, “वर्तमान में क्लब के खेल की स्थिति और इसके परिणामों को देखकर यह फैसला लिया गया है।”

क्लब ने कहा कि अगला कोच न मिलने तक साल्वाडोर वोरो गोंजालेज इस पद का कार्यभार संभालेंगे।

वालेंसिया के पिछले सत्र में वोरो ने अंतरिम कोच के तौर पर अपनी सेवा दी थी।

क्लब के पिछले सत्र के मध्य में आयेस्तारान ने वालेंसिया के कोच पद का कार्यभार संभाला था। नेविले को हटाने के बाद उन्हें मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493