प्रियंका हमेशा प्रभाव छोड़ती हैं : परिणीति चोपड़ा

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में एमी पुरस्कार के लिए रेड कार्पेट पर नजर आ चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा प्रभाव छोड़ती हैं।

परिणीति ने संवाददाताओं से कहा, “प्रियंका हमेशा ही अपना प्रभाव छोड़ती हैं। वह अद्भुत हस्तियों और व्यक्तित्व में से एक हैं और हमेशा खूबसूरत दिखती हैं।”

प्रियंका (34) एमी पुरस्कार समारोह में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

परिणीति टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म ‘सुली’ की स्क्रीनिंग में उपस्थित हुईं, जहां उनसे उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बताया।

इस पर उन्होंने कहा,”मैं ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की शूटिंग कर रही हूं और यह 10-12 दिनों में पूरी होगी। इस बीच मैं ‘तकदुम’ के लिए भी तैयार हूं और 1 नवंबर से इसकी शूटिंग शुरू होगी।”

‘तकदुम’ में परिणीति ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत संग नजर आएंगी। फिल्म ‘कॉकटेल’ के होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित होगी।

इसके अलावा ‘किल दिल’ की अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह जल्द ही अपना पहला गीत रिकॉर्ड करने जा रही हैं और वह गायन की शुरुआत को लेकर उत्साहित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493