अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके पेशे का एक नकरात्मक पहलू यह है कि अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है।

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके पेशे का एक नकरात्मक पहलू यह है कि अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है।

सोनाक्षी ने आईएएनएस को बताया, “दुर्भाग्य से, सुर्खियों में रहने वाले लोगों को हमोशा आंका जाता है। यह इस पेशे का एक नकारात्मक पहलू है कि एक कलाकार के तौर पर हमें लगातार आंका जाता है। खुद को लेकर मैं हमेशा आत्मविश्वासी रही हूं और इस बात पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।”

मशहूर जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी का कहना है कि इस बात को लेकर दबाव में आने से आप पागल हो सकते हैं, इसलिए बेहतर है कि अपने में मगन रहा जाए। कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने में ही समझदारी है।

अभिनेत्री को लगता है कि फिल्म जगत में अभिनेत्री बनने के लिए यह सही समय है।

सोनाक्षी (29) का कहना है कि अब महिलाओं को ध्यान में रखकर बढ़िया भू्मिकाओं को लिखा जा रहा है। उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वेतन असमानता में कमी आई है। यह फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढ़िया समय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493