‘वाह ताज’ में मेरे अभिनय की ऊंचाई-गहराई देखेंगे दर्शक : हेमंत (साक्षात्कार) (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता हेमंत पांडे अब रूपहले पर्दे पर अपना रंग बदलने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘वाह ताज’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जिसमें वह खलनायक की भूमिका में हैं। इस फिल्म से दर्शक शायद ही पहचान पाएं कि ये वही ‘ऑफिस ऑफिस’ और ‘कृष’ वाले हेमंत पांडे हैं।

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता हेमंत पांडे अब रूपहले पर्दे पर अपना रंग बदलने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘वाह ताज’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जिसमें वह खलनायक की भूमिका में हैं। इस फिल्म से दर्शक शायद ही पहचान पाएं कि ये वही ‘ऑफिस ऑफिस’ और ‘कृष’ वाले हेमंत पांडे हैं।

हेमंत ने ‘वाह ताज’ के बारे में बताया, “यह तकनीकी रूप से बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है। ताजमहल भारत की शान है। इसमें पहली बार कैबिनेट मंत्री का किरदार निभा रहा हूं, बहुत अच्छा लगा। पहली बार इस तरह की भूमिका निभाने का मौका मिला है, जिसमें मेरे अभिनय की ऊंचाई और गहराई देखने को मिलेगी। दर्शक सिनेमा घरों से निकलने के बाद एक अलग रूप में मुझे याद रखेंगे।”

क्या ‘पांडे जी’ की छवि इस फिल्म के किरदार को प्रभावित नहीं करेगी? इस सवाल पर हेमंत ने कहा, “इस सवाल का जवाब फिल्म देखने के बाद आपको खुद-ब-खुद मिल जाएगा।”

हेमंत की कुछ अन्य फिल्में भी आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘रेयर एंड डेयर सिक्स एक्स’, ‘फ्लेम एन अनटोल्ड लव स्टोरी’, ‘हेलो हेलो वाट्सअप’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ भी शामिल हैं।

‘..सिक्स एक्स’ में छह कहानियां हैं, जिनमें से एक कहानी के हेमंत नायक हैं। रश्मि देसाई उनकी पत्नी के किरदार में हैं। खास बात यह कि इस बोल्ड फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बगैर किसी कट के पास किया है। इस फिल्म में एक गीत हेमंत पर फिल्माया गया है, जिसे कुछ दिनों पहले तक 38 लाख बार देखा जा चुका था। वह इस फिल्म को लेकर भी बहुत उत्साहित उत्साहित हैं।

हेमंत को अपनी आगामी फिल्म ‘फ्लेम एन अनटोल्ड लव स्टोरी’ से भी बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म में भी वह नकारात्मक भूमिका में हैं। इस फिल्म को 17-18 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

इसके अतिरिक्त ‘हेलो हेलो वाट्सअप’ और सनी देओल के साथ ‘भैयाजी सुपरहिट’ का भी हेमंत को इंतजार है। सनी संग फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

फिल्मों में तमाम किरदार निभाने के बावजूद हेमंत के भीतर रंगमंच की कसक बरकरार है। वह कहते हैं, “मैं अब भी थियेटर से जुड़ा हुआ हूं, जहां मेरा नाटक है ‘ग्रेट राजा मास्टर’। इसमें मैं महत्वपूर्ण भूमिका में हूं। यहां हर तरह के किरदार निभाने का मौका मिलता है।”

हेमंत उत्तराखंड से हैं और मुंबई जाकर भी अपनी मातृभूमि को अपने जेहन में जिंदा रखे हुए हैं। इसी कारण वह कुमाऊंनी फिल्में भी कर रहे हैं। वह उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493