इंडोनेशिया में बाढ़ से 23 की मौत

बैंकाक, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में पिछले दिनों आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन में 23 लोगों की मौत हो गई।

समाचार ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बचाव दल ने बाढ़ में लापता हुए करीब 18 व्यक्तियों की खोज शुरू कर दी है।

एजेंसी के प्रमुख विलेम रामपैंगिली ने कहा कि करीब 433 व्यक्तियों को अस्थायी शिविरों में रखा गया है।

मध्य इंडोनेशिया के जावा प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र गरुत के सात जिलों में मंगलवार को बाढ़ आ गई। बाढ़ भारी बारिश के कारण चिकामुरी नदी के जलस्तर में 1.5 और 2 मीटर तक की वृद्धि के कारण आई।

एजेंसी ने ‘ला नीना’ प्रभाव के कारण भारी बारिश जारी रहने और सामान्य से अधिक बारिश होने की चेतावनी दी है।

इंडोनेशिया में हर साल बरसात के मौसम में बाढ़ व भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है और यह दिसंबर तथा फरवरी के बीच चरम पर पहुंच जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493