दो एकदिवसीय मैचों के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान

ढाका, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

टीम में मोसाडेक हुसैन को पहली बार जगह मिली है।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 25 और 28 सितंबर को होने वाले दो एकदविसीय मैचों के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में मोसाडेक इकलौते नए खिलाड़ी हैं जबकि तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन और शफीउल इस्लाम की टीम में वापसी हुई है।

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण कराने वाले तस्कीन अहमद और अराफत सनी को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम :

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुस्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, रुबेल हुसैन, इमरुल कयैस, शफीउल रहमान, मोसडेक हुसैन और तईजुल इस्लाम।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493