जापान में 6.6 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के पूर्वी तट पर शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

टोक्यो, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के पूर्वी तट पर शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जापान मेटरोलॉजिकल एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 9.14 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र 34.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर प्रशांत महासागर में था।

जेएमए ने समुद्र के नीचे 10 किमी की गहराई में भूकंप को दर्ज किया।

एजेंसी ने समुद्र तट पर आए भूकंप को लेकर सुनामी की चेतावनी या कोई ऐहतियात बरतने की सलाह नहीं दी है, लेकिन कहा कि इससे तटीय क्षेत्रों के समुद्री स्तर में मामूली परिवर्तन हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493