शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 105 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.91 अंकों की गिरावट के साथ 28,668.22 पर और निफ्टी 35.90 अंकों की गिरावट के साथ 8,831.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.19 अंकों की वृद्धि के साथ 28,810.32 पर खुला और 104.91 अंकों या 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 28,668.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,825.09 के ऊपरी और 28,627.38 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी रही। रिलायंस (1.41 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.05 फीसदी), टीसीएस (0.83 फीसदी), एचडीएफसी (0.79 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एक्सिस बैंक (5.84 फीसदी), ल्यूपिन (2.59 फीसदी), इंफोसिस (1.46 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.46 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.36 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 13.3 अंकों की तेजी के साथ 8,880.75 पर खुला और 35.90 अंकों या 0.40 फीसदी गिरावट के साथ 8,831.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,885.20 के ऊपरी और 8,820.30 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी देखी गई। मिडकैप 37.41 अंकों की तेजी के साथ 13,331.97 पर और स्मॉलकैप 9.92 अंकों की तेजी के साथ 12,958.90 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों रियल्टी (1.01 फीसदी), ऊर्जा (0.93 फीसदी), तेल और गैस (0.74 फीसदी), धातु (0.18 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.09 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में बैंकिंग (1.23 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 फीसदी), बिजली (0.61 फीसदी), दूरसंचार (0.43 फीसदी) और वित्त (0.41 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,140 शेयरों में तेजी और 1,529 में गिरावट रही, जबकि 247 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493