बांग्लादेशी ने गुलशन हमले के संदिग्ध से मलेशिया में मुलाकात की थी

ढाका, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के एक व्यक्ति ने एक जुलाई को ढाका कैफे पर हुए आतंकी हमले में शामिल एक संदिग्ध से मुलाकात की थी। यह बांग्लादेशी व्यक्ति मलेशिया में आतंकवाद के संबंध में गिरफ्तार चार लोगों में से एक है।

मलेशिया के कुआलालंपुर में 37 वर्षीय बांग्लादेशी व्यापारी ने एक रेस्तरां में आतंकी अंदलीब अहमद से मुलाकात की। आतंकी अहमद, गुलशन स्थित होले आर्टिसान कैफे आतंकी हमले में शामिल था। इस आतंकी हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें ज्यादातर विदेशी थे।

उसे दो सितंबर को बांग्लादेश भेज दिया गया था।

“अधिकारियों का मानना है कि संदिग्ध व्यक्ति अपने देश में हमले की योजना बना रहा था।”

एक सूत्र ने डेली स्टार को नाम न छापने की शर्त पर बताया, “वह अपने देश के लोगों से नियमित मुलाकातें करता था।”

सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध भी बांग्लादेश में एके-47 की तस्करी से जुड़ा हुआ था।

पुलिस महानिरीक्षक तान श्री खालिद अबु बकर ने कहा कि यह व्यापारी दो अगस्त से 17 सितंबर के बीच गिरफ्तार किए गए चार लोगों में शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493