‘फुकरे-2’ भी सफल होगी : वरुण शर्मा

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे’ में अपनी हास्य कला से लोगों को प्रभावित करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा का कहना है कि ‘फुकरे-2’ भी लोगों पर जादू चलाने में कामयाब होगी।

वरुण ने कहा, “फिल्म ‘फुकरे-2’ को लेकर तैयारियां चल रही है। हम जल्द ही शू्टिंग शुरू कर देंगे। हम पिछली बार की तरह एक बार फिर वैसा ही जादू चलाने को लेकर उत्सुक हैं। हनी, चूचा, जफर, लाली और भोली पंजाबन (फिल्म फुकरे के किरदार) एक बार फिर साथ आएंगे और हमें उम्मीद है कि पर्दे पर हम पिछली बार की तरह अपना जादू चला सकेंगे।”

‘फुकरे’ की कहानी दिल्ली के चार दोस्तों के बारे में थी, जो आसानी से पैसा कमाने के लिए साथ आते हैं। मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित इस फिल्म में वरुण के साथ पुलकित सम्राट, अली फैजल, मंजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और प्रिया आनंद थे।

वरुण ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म भी दर्शकों को हंसाने में कामयाब होगी।

‘फुकरे-2’ के अलावा वरुण, सुशांत सिंह और कीर्ति सैनन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘राब्ता’ में भी नजर आएंगे। होमी अदजानिया निर्मित यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493