यमन में अमेरिकी ड्रोन हमले में अल कायदा संदिग्ध मारे गए

एक प्रांतीय अधिकारी और स्थानीय निवासी ने बताया कि यह हवाई हमला उस समय हुआ जब कार पूर्वी मरीब के दूरवर्ती क्षेत्र अल-नसीम की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमले से पहले ड्रोन क्षेत्र के आसपास मंडराता रहा।

उनका कहना है कि उन्होंने विस्फोट के बाद कुछ मील दूर से कार में आग लगती हुई देखी। हालांकि,अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493