कोस्टा रिका में सप्ताह का तीसरा ज्वालामुखी फटा

कोस्टा रिका के ज्वालामुखी और भूकंप जांच एजेंसी ओवसिकोरी के मुताबिक, ज्वालामुखी स्थानीय समयानुसार तड़के 3.20 बजे फटा। इससे पहले यह सोमवार दोपहर को फटा था, जब इसकी राख 4,000 मीटर की ऊंचाई तक गई थी।

यह ज्वालामुखी राजधानी सैन होजे से 37 किलोमीटर पूर्व कारटागो प्रांत में है।

राष्ट्रीय आपातकाल आयोग (सीएनई) ने ज्वालामुखी फटने की वजह से आसपास के समुदायों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस स्थान के आसपास रहने वाले लोगों से जहां तक संभव हो धुएं से बचने को कहा गया है।

टुरीआल्बा से भारी मात्रा में धुआं निकला है, जिससे फसलें नष्ट हो गई हैं और पानी प्रदूषित हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493