धनुष खुद के निर्देशन में निभाएंगे अतिथि भूमिका

चेन्नई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष फिल्म ‘पावर पांडी’ के साथ तमिल निर्देशन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसमें वह अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे। राज किरण फिल्म में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “धनुष फिल्म में राज किरण के युवा किरदार में दिखाई देंगे। भले ही इसमें उनकी अतिथि भूमिका है, लेकिन यह फिल्म का महत्वपूर्ण मोड़ है।”

राज फिल्म में पावर पांडी नाम के स्टंटमैन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी में कुछ स्टंटमैन के जीवन के आसपास घूमती है।

इसके अलावा, इसमें प्रसन्ना और छाया सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत आर.वेलराज और सीन रोल्दन ने दिया है।

धनुष ने पहले ही फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह फिल्म 2017 के मध्य में रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493