नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विदेशी कंपनियों के लिए भारत में विनिर्माण शुरू करने का सही समय है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत यहां विनिर्माण और निवेश करने वाली सभी कंपनियों का स्वागत करता है।
‘मेक इन इंडिया’ की दौड़ में शामिल होते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख चीनी कंपनी हुवेई द्वारा भारत में ‘स्केच टू स्केल’ समाधान प्रदाता कंपनी ‘फ्लेक्स’ के साथ मिलकर स्मार्टफोन के निर्माण की घोषणा के लिए आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए रविशंकर ने यह बात कही।
रविशंकर ने कहा, “पिछले दो साल में भारत में यह 40वां उत्पादन केंद्र है। हालांकि भारत सरकार को देश की सुरक्षा की भी चिंता है। इसलिए, वह भारत में सभी प्रौद्योगिकी कंपनियों से उम्मीद करती है कि वे सभी साइबर अपराध को रोकने की दिशा में काम करेंगे।”
प्रसाद ने कहा, “मैं ‘मेक इन इंडिया’ ²ष्टिकोण को आगे बढ़ाने के प्रति दर्शाई जा रही प्रतिबद्धता के लिए ‘हुवेई’ को बधाई देना चाहता हूं।”
रविशंकर ने कहा, “भारत सरकार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति अत्यधिक उत्साह देखकर काफी खुश है। हम भारत को एक इलेक्ट्रॉनिक हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बनने की ओर बढ़ रहा है और इससे हमारी सरकार अधिक से अधिक कारोबारियों को यहां विनिर्माण करने के लिए आमंत्रित करती है। यह देश में विनिर्माण शुरू करने का सबसे उपयुक्त अवसर है।”
उन्होंने कहा कि भारत में स्मार्टफोन का परि²श्य प्रतिदिन बदल रहा है और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी लोगों द्वारा किए गए ऐसे प्रयास भारत में स्थानीय विनिर्माण उद्योग की वृद्धि को बढ़ावा देने में मददगार होंगे।
dharmpath.com dharmpath