अगले माह 74 साल की हो जाएंगी आशा पारेख

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख अक्टूबर में 74 साल की हो जाएंगी। हाल ही में उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभिनेत्री का कहना है कि उनकी इच्छा है कि जन्मदिन पर वह स्वस्थ रहें।

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख अक्टूबर में 74 साल की हो जाएंगी। हाल ही में उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभिनेत्री का कहना है कि उनकी इच्छा है कि जन्मदिन पर वह स्वस्थ रहें।

मुंबई उपनगर के पॉश डुप्लेक्स में अकेले रहने वाली अपने जमाने की सफल अभिनेत्री आशा ने बताया कि टीवी देखने के दौरान उनके पेट में दर्द शुरू हो गया और फिर उल्टी होने लगी, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

उन्होंने कहा, “सौभाग्य से, मेरे घरेलू नौकर बहुत समर्पित और वफादार हैं। वे मुझसे भी ज्यादा मेरी चिंता करते हैं और मुझे अस्पताल ले गए, जहां मुझे चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जांच के बाद, पित्ताशय में पथरी होने का पता चला। मुझे इस समय सर्जरी कराने की जरूरत नहीं है।”

अभिनेत्री ने कहा कि कई बार उन्हें परिवार न होने की कमी खलती हैं, लेकिन उन्हें अकेले रहने की आदत हो गई है और वहीदा रहमान और हेलेन जैसी करीबी सहेलियां होने के कारण वह जरूरत पड़ने पर उन्हें बुला सकती है।

पिछले कुछ सालों में आशा अपनी दो करीबी सहेलियों नंदा और साधना को खो चुकी हैं।

आगामी दो अक्टूबर को आशा का जन्मदिन है।

अभिनेत्री कहती हैं, “किसी तरह से स्थिति को संभालना पड़ता है। फिलहाल मैं कड़े आहार नियम के चलते यात्रा करने में असमर्थ हूं। मुझे घी और तेल युक्त खाना खाना सख्त रूप से मना है। मैं एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन अक्टूबर को पटना जाने वाली थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मुझे यह प्रस्ताव अस्वीकार करना पड़ा।”

जन्मदिन की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी बस एक ही इच्छा है कि वह स्वस्थ रहें, और अपने स्वास्थ्य के लिए वह प्रार्थना करने को भी कहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493