पुणे फैशन वीक में पहले दिन चमके बॉलीवुड सितारे

पुणे, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। फैशन ब्रांड बीवीएलगरी द्वारा आयोजित पुणे फैशन वीक के छठे संस्करण में लक्जरी प्रदर्शनी के जरिए ‘ल्यूक्स एक्सपो’ को पेश किया गया।

इस फैशन वीक में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई मशहूर फैशन डिजाइनर शिखा कोठारी, पूर्वा परदेशी, हिना मधुमल, नित्या बजाज और प्रिया कटारिया पुरी ने स्माइल फाउंडेशन को समर्थन में अपने संग्रह के पेश किया।

डिजाइनर शिखा ने अपने संग्रह को ‘सिद्धा’ नाम से पेश किया। इसमें उन्होंने हाथ की पेंटिंग और हस्त कढ़ाई का इस्तेमाल किया। मराठी अभिनेत्री रुजाता शिंदे ने शिखा के लिए रैंप वॉक किया।

डिजाइनर पूर्वा परदेशी ने अपने संग्रह शहरी योद्धा को पेश किया। उन्होंने अपने परिधानों में कच्चा रेशम और बनारसी जरी का इस्तेमाल किया।

हिना मधुमल ने अपने संग्रह को पेश करने के लिए मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता रहीं एलाक्षी मोरे गुप्ता को शो स्टॉपर बनाया। हिना के परिधानों में गाउन और कई आधुनिक ड्रेस शामिल थे, जिन पर खूबसूरत रूपांकनो का इस्तेमाल किया गया था।

संगीता शर्मा ने ‘फॉरगेट मी नॉट’ नाम के खूबसूरत दुल्हन के परिधानों के संग्रह को पेश किया। यह परिधान आकर्षक रंगों पीले, नारंगी , गुलाबी, लाल और बैंगनी में पेश किए गए।

अभिनेत्री सारा जेन डियास ने कंचन कुलकर्णी के लिए रैंप वॉक किया। कंचन ने अपने डिजाइनर दुल्हन के परिधानों में रेशम, चमकीले धागों की कढ़ाई, मनकों और मोतियों का इस्तेमाल किया था।

नित्या बजाज के लिए ग्लैमरस अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला ने रैंप वॉक किया। नित्या ने अपने परिधानों को स्वरोस्की क्रिस्टल, भारतीय रेशम और मोती का इस्तेमाल किया। नित्या के परिधानों पर भारतीय और पश्चिमी दोनों शैलियों की झलक दिखी।

डिजाइनर प्रिया कटारिया पुरी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाली स्माइल फाउंडेशन की मदद के लिए अपने संग्रह ‘पुरा विदा’ को पेश किया। कटारिया के संग्रह में इटैलियन सिल्क से बनी काफ्तान, जंप सूट टॉप्स, पलाजो आदि को पेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493