पेरिस, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। मोनाको ने फ्रेंच लीग में खेले गए मुकाबले में एंगर्स को 2-1 से मात देकर लीग सूची में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
लीग सूची में पेरिस सेंट-जर्मेन चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को हुए मुकाबले में मिली जीत से मोनाको ने सात मुकाबलों में 16 अंक हासिल कर लिए हैं। वह सूची में नीस क्लब से दो अंक आगे है।
मुकाबले के पहले हाफ में मोनाको और एंगर्स की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में फमारा डिधिउ ने एंगर्स के लिए पहला गोल दागा।
कमिल ग्लिक की ओर से 66वें मिनट में दागे गए गोल ने मोनाको को एंगर्स के साथ 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया।
एंगर्स के डिक्सन नवाकाएमे ने 75वें मिनट में अपने ही पाले में गोल दागकर क्लब के हाथों लगी जीत को मोनाको की झोली में डाल दिया।
डिक्सन की गलती ने मोनाको को जीत दिलाई और इस कारण क्लब लीग सूची में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गया।
dharmpath.com dharmpath