समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सामरिक मिसाइल का मार्च 2017 से उपयोग शुरू हो जाएगा। यह इलेक्ट्रानिक युद्ध के दौरान होने वाली रुकावट को दूर करने में सक्षम है।
यह मिसाइल ठोस ईंधन से संचालित होती है और 750 किलोमीटर की रेंज तक सटीकता के साथ लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।
ईरान की इस्लामी क्रांति गार्डस कॉर्प्स ने बुधवार को दक्षिणी तट पर बंदर अब्बास में आयोजित एक सैन्य परेड के दौरान इस मिसाइल को प्रदर्शित किया था।
ईरानी अधिकारियों ने अपनी रक्षात्मक शक्ति को बढ़ाने के रूप में मिसाइल कार्यक्रमों को विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
dharmpath.com dharmpath