टेनिस : सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के फाइनल में हारे पेस-बेगेमान

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जर्मनी के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान को रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल मुकाबले में पेस-बेगेमान को हेनरी कोंटिनेन और डोमिनिक इंग्लोट की जोड़ी से 6-4, 3-6, 10-12 के अंतर से हार मिली।

पेस को इस साल खेले गए अपने दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली है। इससे पहले उन्हें पिछले माह विंस्टन-सालेम ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

पेस ने इस साल पुरुष युगल वर्ग का एक भी खिताब नहीं जीता है। उन्होंने पिछले साल जनवरी में बेइनकेन ओपन खिताब अपने नाम किया था।

पेस और बेगेमान की जोड़ी अब चीन में मंगलवार से शुरू हो रहे चेंग्दू ओपन में हिस्सा लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493