ब्रिटेन में विश्व की सबसे भारी बंदगोभी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लंदन, 26 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में बड़ी सब्जियों का उत्पादन करने वाले डेविड थॉमस ने दुनिया की सबसे भारी लाल बंदगोभी को उत्पादित कर एक नया रिकार्ड स्थापित किया है।

लंदन, 26 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में बड़ी सब्जियों का उत्पादन करने वाले डेविड थॉमस ने दुनिया की सबसे भारी लाल बंदगोभी को उत्पादित कर एक नया रिकार्ड स्थापित किया है।

इंग्लैंड में थॉमस की 23.2 किलोग्राम की लाल गोभी ने इंग्लैंड में ही 1925 में उत्पादित 19.05 किलोग्राम वजनी लाल गोभी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वॉस्टरशायर में इस सप्ताहंत आयोजित माल्वर्न ऑटम शो के दौरान यूके नेशनल जाइंट वेजीटेबल्स चैंपियनशिप्स के निर्णायकों ने इस विश्व रिकॉर्ड की पुष्टि की।

यह चैंपियन उत्पादक पिछले 15 सालों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपने नवीनतम रिकॉर्ड पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

डेविड ने बताया, “मेरे पास बड़ी सब्जियों का उत्पादन करने का कोई बड़ा रहस्य नहीं है। आपको इसके लिए केवल सही बीज, उपयुक्त स्थान, अच्छी मिट्टी और थोड़ी सी किस्मत की आवश्यकता होती है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493