‘क्वांटिको’ के लिए ऑडिशन देना बेहद अजीब लगा था : प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि टीवी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ के लिए ऑडिशन देना उनके लिए ‘अजीब’ था। लेकिन,ऑडिशन में उन्होंने अपना सबसे अच्छा शॉट दिया और उन्हें मुख्य भूमिका के लिए चुना गया।

वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अंदाज’, ‘फैशन’, ‘7 खून माफ’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए मशहूर प्रियंका ने चैट शो ‘गुड मॉर्निग अमेरिका’ में कहा कि पहली बार वह ‘क्वांटिको’ के ऑडिशन के दौरान दबाव में थी। भारत में इस तरह का ऑडिशन सामान्य नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी इस तरह का ऑडिशन नहीं दिया था जहां कमरे में सात लोग आपको एकटक देख रहे हैं। एक कलाकार के लिए यह बेहद अजीब स्थिति होती है।”

34 वर्षीय अभिनेत्री टीवी शो ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पारिश की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा, “80,000 लोगों के सामने स्टेज पर मैं खुद को बेवकूफ की तरह पेश कर सकती हूं, लेकिन वह एक ऐसा पल था, जिसके बारे में सोच कर मेरे हाथ पसीने से तर बतर हो रहे थे। इसलिए मैं बाथरूम में जाकर खुद से ही बात कर रही थी कि ‘तुमने अब तक 50 फिल्में की हैं। क्या हो गया है तुम्हें?’ फिर मैं उनके सामने गई और मुझे यह भूमिका मिली।”

‘क्वांटिको’ भारत में सोमवार से स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493