मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘परेशान’ और ‘बेबी को बेस पसंद है’ जैसे कई हिट गाने देने वाली गायिका शालमली खोलगड़े अपने स्वतंत्र म्यूजिक को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं और घबराई हुई भी हैं।
शालमली ने खुद कई गाने कंपोज किए हैं। उनके ये गाने इस साल नवंबर में आने वाले हैं।
खोलगड़े ने एक बयान में कहा, “बॉलीवुड में पाश्र्व गायिका बनने से पहले मैंने खुद के कंपोजिशन पर गाने की कल्पना की थी। मुझे लगता है कि अंतत: मुझे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए एक खांचा मिला है। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और घबराई हुई हूं कि लोग इसे पसंद करते हैं या नहीं।”
dharmpath.com dharmpath