हनोई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। वियतनाम के क्वांग ट्राई प्रांत में 3 लाख 90 हजार हेक्टेयर से भी अधिक भूमि बारूदी सुरंगों और विस्फोटकों के कारण दूषित हो गई है।
क्वांग ट्राई प्रांत के विदेश विभाग के प्रमुख होआंग नाम ने सोमवार को बताया कि उनके प्रांत की 83 प्रतिशत से भी अधिक भूमि बारूदी सुरंगों एवं विस्फोटकों से दूषित हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम युद्ध के 1975 में समाप्त होने के बाद से क्वांग ट्राई प्रांत में बारूदी सुरंगों एवं विस्फोटकों से 8500 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक बच्चे हैं।
पिछले बीस वर्षो के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने बहुत अधिक दूषित 11.6 करोड़ हेक्टेयर भूमि को बम मुक्त किया है। इस दौरान इन संस्थाओं ने छह लाख बमों और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया।
dharmpath.com dharmpath