योग सकारात्मक ²ष्टिकोण में मदद करता है : जैकलिन

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज ने बताया कि योग उनके जीवन के सकारात्मक ²ष्टिकोण में मदद करता है और परिवार द्वारा इसे अपनाया जाना वह पसंद करेंगी।

जैकलिन ने कहा, “योग मन और आत्मा को ही नहीं, बल्कि आपके शरीर को भी अनुशासित करता है। यह मुझे जीवन को लेकर सकारात्मक ²ष्टिकोण रखने में मदद करता है। मैं परिवार द्वारा फिटनेस के रूप में इसे अपनाया जाना पसंद करूंगी।”

जैकलिन ने श्रीलंका में अपने परिवार के साथ कुछ योग आसन करने की कोशिश की।

जैकलिन वर्तमान में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका नाम अभी तय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493