मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तान्या शर्मा मंगलवार को 21 साल की हो गईं। उन्होंने अपना यह जन्मदिन गरीब बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देते हुए उनके साथ समय बिताकर मनाया।
लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में मीरा के किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री तान्या मुंबई के एक अकादमी गईं, जहां गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है।
तान्या ने अपने एक बयान में कहा, “अपने 21वें जन्मदिन पर मैं कुछ खास करना चाहती थी। इसलिए उनके साथ समय बिताने का फैसला किया, जिन्हें प्यार की जरूरत है। यहां बच्चों को देखकर मैं भावुक हो गई।”
उन्होंने कहा, “मैंने उनके साथ खेल खेले और उन्हें किताबें, स्कूल बैग, टिफिन और पैंसिल बॉक्स उपहार में दिए। आज (मंगलवार) के लिए मैं उनकी अंग्रेजी की शिक्षिका भी बनीं।”
इसके अलावा तान्या की अपने ‘साथ निभाना साथिया’ धारावाहिक के सह-कलाकारों के एक पार्टी के आयोजन की भी योजना है।
इस धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर होता है।
dharmpath.com dharmpath