रिलायंस जियो अब जेन मोबाइल डिवाइस पर भी उपलब्ध

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता जेन मोबाइल ने मंगलवार को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की।

जेन मोबाइल का कल्ट 10 डिवाइस रखनेवाले उपभोक्ता वीओएलटीई हाईडेफिनेशन कॉल्स और मुफ्त असीमित इंटरनेट एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर जेन मोबाइल के आनेवाले सभी हैंडसेट पर उपलब्ध होगा।

जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कालीरोना ने एक बयान में कहा, “हम हमेशा अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं। हम मानते हैं कि इस साझेदारी के साथ हमारे ग्राहकों को मन की पूर्ण शांति के साथ डिजिटल जीवनशैली को अपनाने का मौका मिलेगा।”

जियो कनेक्शन के साथ ग्राहक 31 दिसंबर तक असीमित कॉलिंग, एसएमएस, हाई स्पीड डेटा का लाभ मुफ्त उठा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493