ताइवान में मेगी तूफान से 19 लाख घरों में बिजली गुल

ताइपे, 27 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ताइवान में तेज हवाओं और भारी बारिश लाने वाले मेगी तूफान के कारण 19 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

ताइपे, 27 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ताइवान में तेज हवाओं और भारी बारिश लाने वाले मेगी तूफान के कारण 19 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

ताइवान पावर कंपनी ने मंगलवार को बताया कि दोपहर 3.33 बजे तक करीब 15 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल रही।

ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, द्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित हुआलीन सिटी में तूफान ने दोपहर करीब दो बजे दस्तक दी। इसके साथ 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

एजेंसी ने तूफान के मद्देनजर भूमि और समुद्री चेतावनी भी जारी की है।

अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण उड़ानों व ट्रेन सेवाओं को भी रद्द कर दिया गया है। स्कूलों तथा कार्यालयों को भी तूफान के कारण बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493