बगदाद, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 15 लोग मारे गए और 44 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि विस्फोटक बेल्ट पहने एक आत्मघाती हमलावर ने बइया जिले के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।
सूत्र ने बताया कि मंगलवार को हुए एक अन्य विस्फोट में आत्मघाती हमलावर ने न्यू बगदाद जिले के व्यवसायिक क्षेत्र में सुबह खुद को उड़ा लिया, जिसमें सात लोगों की मौत और 29 लोग घायल हो गए।
आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath