इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति शिमॉन पेरेज का निधन

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता शिमोन को दो सप्ताह पहले मस्तिष्काघात के बाद भर्ती कराया गया था।

इजरायल की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, मस्तिष्काघात के कारण वह कोमा में चले गए थे। चिकित्सकों ने हालांकि उनकी हालत में सुधार बताया था, लेकिन मंगलवार को उनकी हालत अधिक बिगड़ गई और बुधवार को अंतत: उनका निधन हो गया।

देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक पेरेज वर्ष 1959 में इजरायली संसद के सदस्य बने थे।

अपने सात दशक से भी अधिक के राजनीतिक करियर में उन्होंने इजरायल में विभिन्न पदों पर सेवा दी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त उन्होंने तीन कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद पर भी सेवा दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विदेश मंत्री व वित्त मंत्री के रूप में भी सेवा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493