‘वॉएज ऑफ टाइम’ के प्रीमियर में नहीं शामिल होंगे ब्रैड पिट

लॉस एंजेलिस, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता ब्रैड पिट ने फिल्मकार टेरेंस मैलिक की नई फिल्म ‘वॉएज ऑफ टाइम’ के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलने का कार्यक्रम ‘पारिवारिक स्थिति’ का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ ने जानकारी दी है कि पिट को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कैलिफोर्निया साइंस सेंटर में आयोजित फिल्म के प्रीमियर में शामिल होना था। लेकिन, एंजेलिना जोली से होने वाले तलाक लेने के मद्देनजर उन्होंने प्रीमियर में नहीं शामिल होने का फैसला किया है।

पिट ने बताया कि मैलिक की फिल्म में ब्रह्मांड की उत्पत्ति व धरती पर जीवन की परख की गई है।

पिट ने कहा, “मैं इस तरह की आकर्षक और शैक्षिक परियोजना का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, लेकिन फिलहाल मैं पारिवारिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और इस असाधारण फिल्म की ओर से लोगों का ध्यान नहीं हटाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि सभी लोग यह फिल्म देखें।”

जोली ने 12 साल तक साथ रहने के बाद पिछले सप्ताह पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493