कुंबले ने पुजारा को टीम के लिए बेहद खास बताया

कोलकाता, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के मुख्य कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने बुधवार को चेतेश्वर पुजारा को टीम के शीर्ष क्रम का महत्वपूर्ण बल्लेबाज बताया।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच खेलने यहां पहुंच चुकी है।

कुंबले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे नहीं लगता कि पुजारा ने कभी राहत की सांस ली होगी, लेकिन टीम प्रबंधन की तरफ से पुजारा के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। वह टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने पुजारा से वेस्टइंडीज दौरे पर स्ट्राइक रेट में सुधार करने को कहा था।

लेकिन, कुंबले ने कहा कि बल्लेबाजों को परिस्थिति के हिसाब से खेलना पड़ता है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “आपको परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। विराट सही थे, लेकिन वेस्टइंडीज में पुजारा की दोनों पारी उपयुक्त थीं क्योंकि मुरली विजय जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने शिखर धवन के साथ अच्छी साझेदारी की थी। हम सभी टेस्ट मैच में पहले सत्र की अहमियत जानते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493