मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘तुम बिन 2’ की रिलीज के लिए तैयार निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा है कि यह फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि इस फ्रैंचाइजी की दूसरी कड़ी है।
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट में कहा, “मेरी टाइमलाइन में सीक्वल की कई वर्तनी है। सिकुअल, सीक्वेल, सीकुआल। ‘तुम बिन 2’ फिल्म का सीक्वल नहीं है। यह फ्रैंचाइजी की दूसरी कड़ी है।”
‘तुम बिन 2’ प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक, हिमांशु वशिष्ठ, राकेश वशिष्ट और सांधली सिन्हा द्वारा अभिनीत है।
वर्ष 2001 में आई ‘तुम बिन’ काफी सराही गई थी। फिल्म के मधुर गीत ‘जैसे कोई फरियाद’ की काफी सराहना की गई थी।
स्कॉटलैंड के सुंदर परिदृश्य में बनी फिल्म ‘तुम बिन 2’ के निर्माता टी-सीरीज के भूषण कुमार हैं।
‘तुम बिन 2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath