9/11 विधेयक पर ओबामा का वीटो खारिज

बराक ओबामा के इस वीटो से 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमले के पीड़ितों को सऊदी अरब सरकार पर हमले में उसकी किसी भी तरह की भूमिका को लेकर मुकदमा करने का अधिकार मिल जाएगा।

ओबामा के वीटो को रद्द करने के लिए बुधवार को 97 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि नेवाडा से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर हैरी रीड ने वीटो के पक्ष में वोट डाला।

ओबामा ने जस्टिस फॉर स्टेट स्पांसर्स ऑफ टेरररिज्म एक्ट (जेएएसटीए) को वीटो करते हुए कहा था कि इससे अमेरिका के सऊदी अरब और अन्य संबद्ध देशों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

सीएनएन मनी ने 9/11 फैमिलीज एंड सर्वाइवर्स यूनाइटेड फॉर जस्टिस एगेंस्ट टेरररिज्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेरी यूनाइटेड के हवाले से बताया, “9/11 के पीड़ित पिछले 15 वर्षों से यह सुनिश्चित करने के लिए जूझ रहे हैं कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिले। जेएएसटीए का कानून बनना इस दिशा में किए गए प्रयासों की जीत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493