लॉस एंजेलिस, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका सिया ने अपने नए गीत ‘द ग्रेटेस्ट’ में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है।
लॉस एंजेलिस, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका सिया ने अपने नए गीत ‘द ग्रेटेस्ट’ में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है।
वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘चीप थ्रिल्स’ की गायिका ने अपने गीत का वीडियो साझा कर हिलेरी और उनके प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बहस के पहले दिन से हिलेरी का समर्थन किया है।
ट्रम्प ने हिलेरी बारे में कहा था कि उनमें राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी क्षमता का अभाव है। इसके मद्देनजर सिया ने एक वीडियो साझा किया जिसमें पिछले कुछ सालों में हिलेरी को अभियान के तहत दुनियाभर में काम करते दिखाया गया है।
सिया ने ट्रम्प के दावे के विरोध में ‘वैल, ओह, आई गॉट स्टैमिना’ गीत जारी किया।
यह वीडियो ‘आईएमविदहर’ (मैं उनके साथ हूं) की झलक के साथ समाप्त होता है। यह हिलेरी की वेबसाइट पर भी है।
dharmpath.com dharmpath