फिल्म निर्माण मुश्किल काम है : सोनू सूद

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ के निर्माता अभिनेता सोनू सूद का मानना है कि फिल्म-निर्माण, अभिनय से अधिक मुश्किल काम है।

सोनू ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “फिल्म प्रोडक्शन निश्चित रूप से मुश्किल काम है। आप 500 लोगों के लिए जवाबदेह हैं और आपको हर बात की खबर रखनी होती है।”

उन्होंने कहा, “जब मैं इंजीनियरिंग कर रहा था, तो मैं सोचता था कि मुझे अभिनेता बनना चाहिए और अभिनेता के अलावा, मैं निर्माता भी बनना चाहता था। इसलिए खुद के बारे में जानना और कुछ नया करने की कोशिश करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। मुझे खुशी है कि मुझे निर्माता का अनुभव मिला।”

फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेत्री एमी जैक्सन उनकी फिल्म में मेहमान भूमिका में दिखाई देंगी।

विजय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें तमन्ना भाटिया और प्रभुदेवा प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493