चीन की राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्ययोजना (2016-2020) के मुताबिक, चीन संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद की विशेष प्रकियाओं के साथ सहयोग करेगा। परिषद से प्राप्त पत्र के जवाब में चीन परिषद के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके दौरे को सुनिश्चित करेगा और चीनी विशेषज्ञों को विशेष प्रक्रिया द्वारा विशेष पदों पर नियुक्त करने की सिफारिश करेगा।
चीन संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के साथ आदान-प्रदान और सहयोग करेगा। राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार, प्रासंगिक देशों के साथ समानता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर मानव अधिकारों के संबंध में संवाद स्थापित किया जाएगा।
कार्ययोजना के अनुसार, “चीन अन्य चार ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, एवं दक्षिण अफ्रीका), विकासशील देशों और जी-77 (विकासशील देशों के समूह) के साथ मानव अधिकारों पर परामर्श और सहयोग बढ़ाने और मानवाधिकार क्षेत्र में विकासशील देशों की मांग के मद्देनजर तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।”
dharmpath.com dharmpath