उत्तर कोरियाई सैनिक ने दक्षिण कोरिया में शरण ली

सियोल, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया का एक सैनिक गुरुवार को सीमा पारकर दक्षिण कोरिया से जा मिला। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने दी है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एफे न्यूज से कहा कि विसैन्यीकृत क्षेत्र को पारकर सैनिक सीमा पार जा पहुंचे। उसके पास कोई हथियार नहीं था।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया ने पूरा ब्यौरा जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण कोरिया में तैनात सुरक्षा बलों ने चिंता जताई है कि उत्तर कोरियाई सेना उकसावे की कार्रवाई कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षो में सैनिकों सहित उत्तर कोरिया के 1000 से 3000 के बीच लोग अपना देश छोड़कर दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। इनमें से ज्यादातर चीन के साथ लगी उत्तर कोरिया की सीमा पारकर दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493