धौनी की बायोपिक का हिस्सा बनने पर खुश हैं अनुपर खेर

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को बायोपिक फिल्म ‘एम.एस धौनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ का हिस्सा बनने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छोटे शहरों के युवाओं के विश्वास की तसदीक करता है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ” ‘एम.एस धौनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ कड़ी मेहनत की शक्ति में आपको यकीन दिलाता है। यह आज के छोटे शहरों के युवाओं में आपके यकीन की तसदीक करता है। भारत की कहानी।”

अनुपम (61 ) फिल्म में धौनी के पिता की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि नीरज पांडे की ‘एम.एस धौनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ का हिस्सा बनने से वह अभिभूत हैं। यह सफलता को हासिल करने के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टूडियोज और इंस्पायर्ड इंटरटेनमेंट ने किया। इसे बड़े पैमाने पर रांची में फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493