खराब खेल पर ट्विटर पर धवन के खिलाफ संदेशों की बौछार

कोलकाता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में खराब प्रदर्शन के लिए ट्विटर पर प्रशंसकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

यहां ईडन गरडस स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का खेल जारी है।

चोटिल लोकेश राहुल के स्थान पर टीम में शामिल किए गए धवन (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

30 धवन पिछले कुछ समय से अपने खराब प्रदर्शन के कारण लोगों के निशाने पर हैं और उन्हें दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में गौतम गंभीर से पहले शामिल किया गया था।

उल्लेखनीय है कि पहले टेस्ट मैच में मांसपेशियों की चोट के कारण टीम से बाहर हुए राहुल के स्थान पर टीम शामिल किए गए गंभीर को दो साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी लेकिन वह अंतिम एकादश में स्थान पक्का नहीं कर सके।

अपने खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधकों को निराश करने वाले धवन के भविष्य में राष्ट्रीय टीम में खेलने की संभावनाओं पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

धवन के केवल एक रन ही बनाकर पवेलियन लौटने के बाद से ही ट्विटर पर उनकी आलोचनाएं शुरू हो गए हैं।

एक ट्वीट में कहा गया, “मैं काफी हैरान हूं कि धवन पर बनने वाली बायोपिक की समय सारिणी क्या होगी। मुझे लगता है कि यह तो लघु फिल्म की भी आधी होगी।”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, “माइकल जैक्सन और धवन में एक समान बात क्या है? वे दोनों बिना किसी कारण दस्ताने पहनते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493