वुहान, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी डोमिनिका सिबुलकोवा ने शुक्रवार को रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को मात देते हुए डब्ल्यूटीए वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।
सिबुलकोवा फाइनल में दो बार की विम्बलडन विजेता पेट्रा क्वितोवा से भिडें़गी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक चेक गणराज्य की क्वितोवा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
सिबुलकोवा ने पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता कुजनेत्सोवा को दो घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी।
मैच के बाद सिबुलकोवा ने कहा, “अच्छा महसूस हो रहा। मैं काफी थकी हुई हूं, लेकिन फाइनल में पहुंचने का अहसास अविश्वसनीय है और इसलिए मैं इससे प्यार करती हूं। आज की जीत मेरे लिए शानदार थी।”
सिबुलकोवा ने पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीत मैच अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath