निर्देशन की योजना बना रहीं विक्रम की बेटी

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा फिल्म निर्देशक बनना चाहती हैं। उन्होंने अपने पिता की कुछ फिल्मों में बतौर सहायक काम किया है।

विक्रम भट्ट ने कहा, “मेरी बेटी अभिनय नहीं करने जा रही है। वह मेरी कंपनी का हिस्सा हैं और वह मेरे साथ रचनात्मक काम कर रही हैं। वह निर्देशक बनना चाहती है। उसके पास दृष्टिकोण है और वह बहुत-ही रचनात्मक है।”

कृष्णा ने ‘1920’, ‘मिस्टर एक्स’, ‘हॉंटेड’ और ‘डेंजरस इश्क’ जैसी फिल्मों में डैड के साथ काम किया है।

हाल ही में फिल्म ‘राज रीबूट’ रिलीज कर चुके विक्रम ने कहा,”फिल्म बनाने से अधिक जीवन में बहुत कुछ है। मुझमें कहानी सुनाना जैसी चीज कभी नहीं बदलने वाली। मैं हमेशा कहानी सुनाता रहूंगा।”

विक्रम भट्ट भले ही अलग-अलग तरह की फिल्में बना चुके हैं, लेकिन उन्हें हमेशा हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस बात से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493