हॉकी : भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने दक्षिण आस्ट्रेलिया को हराया

पर्थ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया हॉकी लीग में अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण आस्ट्रेलिया को 3-1 से मात दी।

इससे पहले, गुरुवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारत ने मलेशियन ब्लूज को 4-2 से मात दी थी।

दक्षिण आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से चौथे मिनट में गुरजंत सिंह ने गोल करते हुए खाता खोला। इस गोल में सिमरनजीत सिंह ने गुरजंत की मदद की।

मुकाबले के 14वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल दागते हुए बढ़त हासिल की, जब अजीत पांडे ने प्रतिद्वंद्वी टीम के पाले में गोल दागा। भारत ने दूसरे चरण के समाप्ति से एक मिनट पहले ही गोल दागते हुए दक्षिण आस्ट्रेलिया पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत की जूनियर हॉकी टीम ने अपने बेहतरीन खेल को जारी रखते हुए मुकाबले के तीसरे चरण में 20वें मिनट में गोल दागा। परविंदर सिंह ने टीम के लिए तीसरा गोल दागा।

परविंदर के गोल की बदौलत दक्षिण आस्ट्रेलिया को एक भी गोल का मौका न देते हुए भारत ने 3-0 से बढ़त बनाई। हालांकि, तीसरे चरण के आखिरी मिनट में खेल में वापसी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम ने भी अपने जवाब में भारत के पाले में गोल दागा।

दक्षिण आस्ट्रेलिया के लिए मार्टिन एटकिंसन ने गोल दागकर खाता खोला और मुकाबले का स्कोर 3-1 पर पहुंचाया।

भारत ने मुकाबले के चौथे चरण की शुरुआत बेहद ही बेहतरीन तरीके से की और प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को गोल दागने का एक भी मौक नहीं दिया, जिसके कारण इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण आस्ट्रेलिया पर 3-1 से जीत दर्ज की।

आस्ट्रेलिया हॉकी लीग के पूल-बी में भारतीय जूनियर टीम का अगला मुकाबला दो अक्टूबर को कैनबला लेकर्स के खिलाफ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493