हर्षवर्धन मेरे लिए बहुत खास : सैयामी

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘मिर्जिया’ संग अपने करियर की शुरुआत करने जा रहीं अभिनेत्री सैयामी खेर ने कहा कि वह सह-कलकार हर्षवर्धन कपूर संग अगली फिल्म का इंतजार नहीं कर सकतीं।

सैयामी ने कहा, “मुझे हर्षवर्धन के साथ कैमिस्ट्री के बारे में बताया गया कि पर्दे पर हम कपल की तरह दिख रहे हैं, जो काफी फिल्में साथ कर चुके हैं। फिल्म में पहले सह-कलाकार होने के नाते, मैं उनके साथ अगली फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

सैयामी और हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।

हर्षवर्धन संग सैयामी ने इस फिल्म पर लगभग तीन साल काम किया है। हर्षवर्धन अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं।

यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493