शिलांग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। नकदी संकट से जूझ रही बिजली कंपनी की मेघालय सरकार जमानत देगी, ताकि यह अपनी देनदारी चुकाने के लिए 496 करोड़ रुपये का कर्ज ले सके।
मेघालय एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमइईसीएल) का राज्य की सरकारी कंपनी नार्थ इस्टर्न इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (नीपको) पर बकाया है।
मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, “हमने नीपको के लिए जमानतदार बनने का फैसला किया है, ताकि उसे 496 करोड़ रुपये का कर्ज मिल सके, जिससे वह अपना बकाया चुकता कर सकेगी। नीपको पर कुल 496.32 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें 98.44 करोड़ रुपये की अधिभार राशि भी शामिल है।”
यह कर्ज पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन से लिया जाएगा।
इसके अलावा संगमा ने यह भी बताया कि कैबिनेट ने वित्त और बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि वे एमइईसीटएल के उपभोक्ताओं पर बकाया करीब 344 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कदम उठाए।
dharmpath.com dharmpath